परिचय (Introduction)
24- hour fitness workout plan for men: आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों के लिए बॉडी बनाना बहुत आवश्यक हो गया है, क्योंकि आजकल के पुरुष सब लंबे समय तक काम करता हैं; उसके बाद जब काम से घर आता हैं तो तनाव और नींद की कमी के कारण आज हर पुरुष कमजोर होते जा रहा है। ऐसे में हर पुरुष को एक सही डाइट, वर्कआउट, और आराम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि वो काम के साथ हल्का बॉडी पर भी ध्यान दे सके।
24 -hour fitness workout plan for men: यह एक ऐसा है जिसमें हर पुरुषों के सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक का पूरा फिटनेस वर्कआउट रूटीन शामिल है। यह वर्कआउट मसल्स बढ़ने, वजन घटने और शरीर में स्टेमिना को उत्पन्न करने के लिए बताया गया है।
24 Hour Fitness workout plan क्या है?
इसका मतलब यह है कि आप अपनी पूरी दिन की फिटनेस वर्कआउट को कैसे तैयार करते हैं, तो चलिए जानते हैं 24 Hour Fitness workout plan में क्या शामिल है—
• एक्टिव रहना: जब आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं तो आप अपने किसी भी कार्य को आसानी से कर सकते हैं, चाहे वो फिटनेस वर्कआउट हो या फिर किसी तरह का काम। यदि हर दिन एक्टिव रहना है तो अपने काम के अलावा फिटनेस पर भी ध्यान देना काफी महत्वपूर्ण होता है, इसीलिए काम के साथ हर पुरुष को फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए।
•सही समय पर वर्कआउट करना: वर्कआउट को सही समय पर करना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि यदि सही समय पर वर्कआउट करते हैं तो फिर डाइट और आराम के लिए भी समय मिल सकता है, जिससे एक अच्छी बॉडी बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा। इस प्रकार जब भी वर्कआउट करें तो समय से करें।
• संतुलित डाइट: बॉडी बनाने में डाइट की अहम भूमिका होती है क्योंकि बॉडी बनाने में 70% योगदान डाइट की होता है। यदि हर पुरुष डाइट को समय के साथ खाए तो कुछ महीनों के अंदर बॉडी में फर्क देखने को मिलेगा। डाइट में हमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन लेना चाहिए ताकि इन चीजों को खाने से बॉडी जल्दी बने।
•भरपूर नींद: इस विषय में हम हर व्यक्ति से कहना चाहते हैं कि 7-8 घंटे की नींद जरूर लें, क्योंकि नींद लेने से मानसिक तनाव, मसल्स रिपेयर और स्वास्थ्य बेहतर होती हैं। नींद लेने से शारीरिक बीमारियां भी खत्म होती हैं और थकावट भी खत्म होती है।
•अनुशासन: यदि कोई शुरुआती व्यक्ति 24 Hour Fitness workout plan का पालन करना चाहता है, तो उसे अनुशासन में रहना अनिवार्य होता है। अनुशासन से हर पुरुष वह बॉडी बना सकता है जो कोई भी मोटिवेशन से नहीं बना सकता है, इसीलिए अनुशासन हर व्यक्ति के लिए जरूरी होती है।
•निरंतरता: यदि 24 Hour Fitness workout plan को सफल बनाना चाहते हैं, तो हर वर्कआउट प्लान को निरंतरता से करना पड़ेगा तभी एक अच्छी बॉडी बन सकती है। किसी भी कार्य, चाहे फिटनेस हो या कुछ भी, अगर निरंतरता से करते हैं, तो वो काम आसान हो जाता है।
•धैर्य: अगर 24 Hour Fitness workout Plan को निरंतरता और धैर्य के साथ करते हैं तो वह चीज जल्द सफल हो जाती है।
यदि आप धैर्य के साथ वर्कआउट करते हैं, तब बॉडी सही समय में बन जाएगी।
24 Hour Fitness Workout Plan for Men (पूरा 24 घंटे का प्लान)
सुबह 5:30-6 तक उठने का समय
•सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करना दिन की सबसे अच्छी शुरुआत होती है क्योंकि सुबह हमारी बॉडी एक्टिव रहती है जिससे सुबह वर्कआउट करने में अच्छा और आरामदायक महसूस होता है।
•सुबह वर्कआउट करने से पहले गुनगुने पानी में शहद या नींबू मिलाकर पीएं ताकि जब सुबह वर्कआउट करने का समय आए तो एनर्जी से पूरी तरह भरा हुआ लगें।।
फायदा
यह शरीर की मेटाबॉलिज्म और डिटॉक्स को बेहतर बनाती है। यदि प्रतिदिन सुबह वर्कआउट करते हैं तो दिन भर एनर्जी से भरा हुआ महसूस होता है जिससे किसी काम को करने में आलस नहीं होती है।
सुबह 6:30 – 7:15 बजे | कार्डियो वर्कआउट करना
•10 मिनट तक जॉगिंग या रनिंग करनी चाहिए जिससे पैर फ्री हो जाएं।
•30 मिनट तक तेज रफ्तार में वॉक करना चाहिए
•साइकिलिंग और रस्सी कूदना को आप 20 मिनट तक कर सकते हैं।
फायदा
यह कार्डियो करने से फैट तेजी से बर्न होता है, दिल मजबूत होता है, और शरीर की स्टैमिना भी बढ़ती है। इस प्रकार कार्डियो भी बहुत जरूरी होती है।
सुबह 7:30 बजे | हेल्दी नाश्ता करना
सुबह नाश्ते में अंडा (3-4), केला, ओट्स, दूध, मूंगफली, और बादाम इत्यादि। यह सब नाश्ते के रूप में खा सकते हैं, परंतु आप सुबह या शाम को ही इन चीजों को खा सकते हैं।
फायदा
इन चीजों को खाने से सुबह बॉडी में एनर्जी भरपूर मिलती है और शरीर दिन भर भरा हुआ रहता है।
सुबह 9:00 – 10:00 बजे | जिम का समय / स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
यह समय मसल्स ग्रोथ करने का सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि इस समय हमारा शरीर पूरी तरह से एक्टिव और ऊर्जा से भरी रहता है।
दिन 1 – छाती और ट्राइसेप वर्कआउट के लिए
• बेंच प्रेस
• पुश-अप
•ट्राइसेप डिप्स
यह वर्कआउट करने से छाती और ट्राइसेप्स मजबूत होती हैं।
दिन 2 – पीठ और बाइसेप्स
• पुल-अप
•लेट पुल डाउन
• डम्बल कर्ल
यह एक्सरसाइज हाथों की बाई टिप्स को इंक्रीज करती है।
दिन 3 – पैर डे
• स्क्वाट
•लेंजेस
•लेग प्रेस
यह एक्सरसाइज करने से पैर मजबूत होते हैं और पैर की आकार फैलता है।
दिन 4 – कंधे और पेट
•शोल्डर प्रेस
•प्लैंक
•क्रंच
यह एक्सरसाइज हाथों और शोल्डर को मजबूत बनाती है।
दोपहर 1:00 बजे | खाने के समय
यह समय भरपेट खाना चाहिए क्योंकि इस समय ज्यादा खाने से शरीर पूरी तरह से भर जातीा है, जिससे रात में आप हल्का खाना खा सकें।
• दोपहर में रोटी या ब्राउन राइस, दाल, चिकन, पनीर, हरी सब्जी और सलाद इत्यादि। यह सब भोजन हमारे शरीर में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का कार्य करता है जिससे मसल्स और शेयर को बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
शाम 5:00 बजे | हल्का नाश्ता करना
• इस समय भुने चने और फल खाना चाहिए ताकि पेट हल्की भारी महसूस हो।
शाम 6:00 – 6:45 बजे
•खेल (क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, और वॉलीबॉल इत्यादि)
•योग
•वॉक
यह खेल खेलने से शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह केवल ऊर्जा ही नहीं बल्कि तनाव को भी कम करने में मदद करता है।
रात 8:00 बजे | खाना खाने का समय
•हल्की सब्ज़ी, दाल, सूप और सलाद खाना चाहिए क्योंकि रात को कम खाना खाने से अच्छी नींद आती है।
ध्यान रखने वाली बात: बाहर का जंक फूड या ज्यादा वाली चीज को खाना नहीं चाहिए क्योंकि यह तेल हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक होती है। इसीलिए आप बाहर का खाना कम खाएं या खाना बंद कर दें।
रात 10:00 – 10:30 बजे | सोने का समय एक निश्चित समय
•मोबाइल स्क्रीन को सोने से 1 घंटे पहले ही छोड़ दे ताकि सोते समय आंखों में किसी तरह की समस्या ना हो।
• हल्की स्ट्रेचिंग और 7–8 घंटे की नींद जरूर लें क्योंकि नींद लेने से हमारी पूरी बॉडी को आराम मिलता है और मसल्स इस समय रिपेयर होती हैं क्योंकि इस समय जब शरीर आराम करती है तो बॉडी के अंदर कई तरह के कार्य होते हैं।
24 Hour Fitness workout plan का फायदा क्या है?
•वजन नियंत्रण: इस फिटनेस वर्कआउट प्लान का इस्तेमाल करके कोई भी पुरुष अपना वजन नियंत्रित कर सकता है जिससे वह किसी तरह के कार्य को करने में असफल न हो।
•मसल्स मजबूत: यह 24 Hour Fitness workout plan में सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह हमारी शरीर की मसल्स को जल्द बढ़ने में मदद करती है।
• तनाव कम: यह मानसिक तनाव को कम करने में काफी मदद करती है, जिससे सिर में दर्द नहीं होता है और प्रतिदिन खुशी के साथ खेल या वर्कआउट कर सकते हैं।
यह पूरे 24 Hour Fitness workout plan से हर पुरुष का मन और स्वास्थ्य दोनों अच्छे हो जाते हैं।
निष्कर्ष
यह पुरुषों के लिए 24 Hour Fitness workout plan एक नई जीवनशैली की तरफ ले जाएगी जिससे हर पुरुष अपने जीवन की शुरुआत अच्छी और खुशहाल तरीकों से कर पाए। अगर इस 24 Hour Fitness workout plan को अपनाया जाए, तो हर पुरुष का शरीर मजबूत और शरीर दिनभर ऊर्जा से भरा रहेगा।
अक्सर पूछ जाने वाले प्रश्न
Q 1 . क्या 24 Hour Fitness workout plan सभी पुरुषों के लिए सही है?
बिल्कुल! यह वर्कआउट प्लान 18-30 वर्ष के सभी पुरुषों के लिए है, जिन्हें अपने मसल्स और शरीर दोनों को बढ़ाने के लिए जरूरी है। इस वर्कआउट प्लान को प्रति पुरुष को एक बार अपने जीवन में जरूर उपयोग करना चाहिए।
Q 2. क्या इस प्लान से वजन कम हो सकता है?
बिल्कुल कम हो सकती है। यदि सही डाइट और सही वर्कआउट को रोजाना करें तो किसी का भी वजन कम हो सकता है।
Q 3. इस 24 Hour Fitness workout plan को कितने दिन इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आप शुरुआती से करते हैं तो आप कम से कम 30 दिनों तक जरूर करें, बल्कि यदि यह प्लान आपको अच्छी लगेगी तो फिर आप इसे अपने जीवन का एक हिस्सा बना सकते हैं।
Q 4. क्या उम्र ज्यादा होने पर भी यह प्लान फॉलो कर सकते हैं?
हां, कर सकते हैं, परंतु जब आपकी उम्र 40 साल से ऊपर हो जाए, तब हल्की और किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें ताकि बाद में होने वाली गलतियों को सुधार सकें।
Q 5. क्या यह 24 Hour Fitness workout plan अच्छी होती है?
हां, यह वर्कआउट प्लान अच्छी होती है, क्योंकि इस वर्कआउट प्लान को कई सारे पुरुषों ने अपनाकर अपने जीवन में कई सारे बदलाव किए हैं। इसलिए यह 24 Hour Fitness workout plan हर पुरुष के लिए सही है।