Akshay Kumar Fitness Routine: अक्षय कुमार की फिटनेस की शुरुआत सुबह 4-5 बजे तक उठने के बाद वर्कआउट, योगा और मार्शल आर्ट करने से होती है। अक्षय कुमार भारी वजन उठाने पर नहीं बल्कि अपने शरीर को एक्टिव रखने पर ध्यान देते हैं। वह शाम में 7 बजे ही भोजन में सादा खाना खा लेते हैं।
Akshay Kumar Fitness Routine: क्या है?
वे बहुत ही अनुशासित जीवन जीते हैं। वह अपने डेली रूटीन में कभी भी शराब या धूम्रपान नहीं करते हैं। अक्षय कुमार घर का सादा खाना ही खाते हैं। अक्षय कुमार का डेली रूटीन क्या है?
1. सूर्योदय से पहले उठना (सुबह 4:00 – 4:30 बजे)
•अक्षय कुमार सुबह 4:00-4:30 बजे तक अपने बिस्तर को छोड़ देते हैं। उनका मानना है कि सूर्योदय से पहले उठने से मन को शांति और संतुष्टि मिलती है। इसीलिए अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट हैं।
2. वर्कआउट का अनोखा तरीका
Akshay Kumar Fitness Routine (वेट लिफ्टिंग) को नहीं करते हैं, बल्कि वह नेचुरल घर की वर्कआउट पर यकीन करते हैं। नेचुरल वर्कआउट में कई तरह की एक्सरसाइज होती है जो निम्नलिखित इस प्रकार है—
• स्विमिंग: स्विमिंग एक बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है क्योंकि यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर की एक्टिविटी को बढ़ाती है। यह एक्सरसाइज दिल और सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। स्विमिंग करने से जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है जिससे हर उम्र के लोग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
•मार्शल आर्ट्स और किकबॉक्सिंग: मार्शल आर्ट एक प्राचीन कला है जिसे अक्षय कुमार अपनी दिनचर्या में इस एक्सरसाइज को करते हैं। मार्शल आर्ट कई तरह के होते हैं जैसे कराटे, ताइक्वांडो, जूडो और कुंग-फू इत्यादि। यह एक्सरसाइज अक्षय कुमार आत्मरक्षा, अनुशासन और शरीर की मजबूती के लिए करते हैं।
वहीं पर किकबॉक्सिंग एक आधुनिक और हाई-इंटेंसिटी फाइटिंग स्पोर्ट होती है; अक्षय कुमार इसे करने के लिए अपने हाथों और पैरों दोनों का इस्तेमाल करते हैं। यह करने से कैलोरी बर्न होती है, वजन मेंटेन रहती है, और स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।
•योग और मेडिटेशन: अक्षय कुमार योग इसीलिए करते हैं क्योंकि योग करने से हमारा शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बेहतर होता है। योग के द्वारा हम से शरीर में लचीलापन, ताकत और संतुलन बढ़ता है, साथ ही पाचन, सांस और रक्त संचार भी बेहतर होता है। Akshay Kumar Fitness Routine में मेडिटेशन करने से मन की शांति, तनाव और चिंता कम होती है और शरीर को फिट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
• बास्केटबॉल या ट्रेकिंग: अक्षय कुमार ज्यादातर खेलकूद के माध्यम से ही अपना पसीना बहाना चाहते हैं। बास्केटबॉल एक दौड़ भाग वाली गेम होती है, जिसे खेलने से शरीर में फुर्ती आती है, और ट्रैकिंग एक शांत प्रकृति में रहने वाली गतिविधि होती है।
Akshay Kumar Fitness Routine इसे करने से दिल की सेहत और मन की शांति अच्छी बनी रहती है।
3. डाइट प्लान: सदा खाना
अक्षय कुमार की खाना सदा होती है क्योंकि अक्षय कुमार घर के स्वस्थ खाने के अलावा किसी तरह का खाना नहीं खाते हैं।
• सुबह का नाश्ता (Breakfast): ): अक्षय कुमार अपने दिन की शुरुआत में हल्का और हल्दी खाना खाते हैं। हेल्दी खाने में ब्राउन ब्रेड, उबले अंडे और ताजे फल नाश्ते में खाते हैं। अक्षय कुमार बाहर के जंक फूड को हाथ भी नहीं लगाते हैं।
•दोपहर का भोजन (Lunch): ): दोपहर में अक्षय कुमार साधारण खाना पसंद करते हैं, जैसे दाल, हरी सब्जी, रोटी, ब्राउन राइस और सलाद खाते हैं। प्रोटीन के लिए पनीर खाते हैं, जो खाना को बराबर रखने में मदद करती है।
•शाम का नाश्ता (Evening snack): ): शाम में वे हल्की स्नेक खाते हैं जैसे कि नारियल पानी, ड्राई फ्रूट इत्यादि का सेवन करते हैं। वे शाम में भी जंक फूड भी खाते हैं।
रात का भोजन (Dinner): ): अक्षय कुमार रात का भोजन 7 बजे तक कर लेते हैं, जिसमें वे उबली सब्जी, सूप और सलाद खाते हैं।
अक्षय कुमार का कहना है कि यदि हम 7:00 बजे से पहले भोजन करते हैं तो हमारे शरीर में तीन से चार घंटे के अंदर खाना पच जाता है जिससे नींद में कोई तकलीफ नहीं होती है।
4. अनुशासन के कड़े नियम
आज अक्षय कुमार 25 साल की उम्र जैसा देखने के पीछे उनकी अनुशासन और कड़े नियम हैं जो उन्हें हेल्दी और मजबूत बनाते हैं।
•शराब और धूम्रपान नहीं करना: अक्षय कुमार अपने जीवन में शराब और धूम्रपान से काफी दूर रहते हैं ताकि सेहत अच्छी बनी रहे।
•शुगर से दूरी: अक्षय कुमार अपने दिनचर्या में चाय या शुगर को ना के बराबर इस्तेमाल करते हैं।
•पर्याप्त नींद: अक्षय कुमार रात में 9:00 बजे तक सो जाते हैं और सुबह 4 से 4:30 तक उठ जाते हैं। उनका कहना है कि यदि हम नींद को अच्छी तरह से पूरी करेंगे तो शरीर में किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
•निरंतरता: वह अपने जीवन में जितने भी कार्य हैं, उन्हें निरंतरता के साथ करते हैं।
अक्षय कुमार का एक्सरसाइज रूटीन क्या है?
Akshay Kumar Fitness Routine में वह बॉडीबिल्डिंग जैसी भारी वजन नहीं उठाते हैं बल्कि वह नेचुरल मूवमेंट पर ध्यान देते हैं। उनका मानना है कि शरीर की मांसपेशियों के लिए नहीं बल्कि शरीर को लचीला और स्टैमिना बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं।
1. स्ट्रेंथ के लिए प्राकृतिक तरीके
अक्षय कुमार जिम की मशीनों का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि अपने शरीर के वजन (bodyweight) को करना पसंद करते हैं।
• पुश-अप और पुल-अप: यह एक्सरसाइज कोर और अपनी छाती को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है।
•सीढ़ियां चढ़ना: अक्षय कुमार जीम नहीं जाते हैं जिसके कारण वह घर के सीढ़ियों पर ही चढ़ना पसंद करते हैं।
• कोर ट्रेनिंग: कोर मजबूत होने से पूरे शरीर का संतुलन बना रहता है। प्रतिदिन कोर ट्रेनिंग करने से पेट की चर्बी कम होती है और मांसपेशियों में मजबूती उत्पन्न होती है।
2. अक्षय के वर्कआउट के 3 सुनहरे नियम
| नियम | विवरण |
| किसी तरह की शॉर्टकट नहीं | अक्षय कुमार किसी तरह की स्टीरॉयड या सप्लीमेंट नहीं लेते हैं बल्कि घर के सादा खाना खाते है। |
| निरंतरता ( considence ) के साथ | वह अपने डेली रूटीन का अनुशासन तरीकों से फॉलो करते है। वह सुबह प्रतिदिन 4-5 बजे उठ जाते है। |
| जल्दी शुरुआत | अक्षय कुमार सूर्य उदय होने से पहले ही अपने व्यायाम को समाप्त कर देते हैं ताकि दिनभर अपने दूसरे कार्य करते है। |
Akshay Kumar’s Fitness Routine: क्यों अलग है?
Akshay Kumar Fitness Routine का फिटनेस इसीलिए अलग क्योंकि अक्षय कुमार सुबह 4 से 5 बजे उड़ जाते हैं उसके बाद योग, मार्शल आर्ट और कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं जो दूसरा व्यक्ति नहीं करता है।
1. जिम की मशीनों से दूरी (No Heavy Gymming)
ज्यादातर एक्टर्स भारी डंबल और मशीनों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अक्षय कुमार ‘फंक्शनल ट्रेनिंग’ पर काफी जोर देते हैं।
•अक्षय कुमार अपने मांसपेशियों को फुलाने नहीं चाहता है, इसीलिए वो अपने शरीर को लचीला और फुर्तीला बनाने में ज्यादा ध्यान देते हैं।
• अक्षय कुमार भारी वजन उठाने के बजाय मड पैक एक्सरसाइज जैसी एक्सरसाइज करते हैं, जैसे रस्सियों से चढ़ना या पार्कर एक्सरसाइज करना।
2.तुलनात्मक चार्ट: अक्षय कुमार vs सामान्य फिटनेस ट्रेंड्स
| फीचर | अक्षय कुमार का तरीका | सामान्य ट्रेंड्स (Gym Culture) |
| मुख्य लक्ष्य | स्टैमिना और लचीलापन (Flexibility) बनाने का | मसल साइज़ और लुक (Aesthetics) करना |
| समय | सुबह 4-5 बजे तक उठना | ज्यादा शाम या रात तक ही |
| आहार | 100% घर का सदा खाना | फेट बर्न और सप्लीमेंट |
| वर्कआउट टाइप | मार्शल, योग, स्विमिंग और कूम फू इत्यादि वर्कआउट करते है। | वेट ट्रेनिंग और कार्डियो मशीनें का उपयोग करना |
Akshay Kumar Fitness Routine
3. सप्लीमेंट्स और स्टेरॉइड का विरोध
बॉलीवुड में बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट और स्टेरॉइड यह सब मामूली बात होती है, क्योंकि यह हर बॉलीवुड हीरो के लिए हो सकता है।
•अक्षय कुमार सप्लीमेंट और स्टीरॉयड से काफी दूर रहते हैं। उनका मानना है कि जो चीज हमारी रसोई में नहीं होती है, वह हमारे सेहत के लिए नहीं होती है।
•अक्षय कुमार अपने घर का ही सादा खाना खाते हैं, जिसमें ब्राउन राइस, दाल, सब्जी इत्यादि होते हैं।
निष्कर्ष
Akshay Kumar Fitness Routine हमें यह सिखाती है कि अपने जीवन में कैसे अनुशासन रहना है और अपने भोजन को कैसे मेंटेन करना है। अक्षय कुमार जीवन में धूम्रपान और शराब से काफी दूर रहते हैं। वह सुबह 4:00 के आसपास उठ जाते हैं उठने के बाद योग और कई तरह के एक्सरसाइज करते हैं जिससे उनकी हेल्थ और बॉडी दोनों फिट रहती है।
1. अक्षय कुमार सुबह कितने बजे उठते हैं?
उत्तर – अक्षय कुमार सुबह 4-4:30 तक उठ जाते हैं। उठने के बाद अक्षय कुमार अपने दिनचर्या की शुरुआत योग के साथ करते हैं, उसके बाद स्विमिंग और फिर सब एक्सरसाइज करते हैं।
2. अक्षय कुमार की कमजोरी क्या है?
उत्तर – 2020 में अभिनेता अनुपम खेर के साथ एक बातचीत में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मीठा मेरी कमजोरी है। मुझे मिठाई बहुत ही पसंद है।” अक्षय कुमार को खाना खाने के बाद मिठाई खाने का शौक था, परंतु इसे भी अक्षय कुमार ने बदला।
3. अक्षय कुमार इतने फिट कैसे रहते हैं?
उत्तर – अक्षय कुमार के फिटनेस रूटीन में इतना फिट बनने के लिए सुबह 4 से 4:30 के बीच उठ जाते हैं। इसके बाद योग, मार्शल आर्ट और कई तरह की एक्सरसाइज भी हैं।
4. अक्षय कुमार रात में क्या खाते हैं?
उत्तर – अक्षय कुमार रात में बहुत हल्का भोजन करते हैं, जैसे रोटी, उबली सब्जी, और सलाद इत्यादि। यह भोजन करने से ही अक्षय कुमार आज इतने स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं।
5. Akshay Kumar Fitness Routine में क्या शामिल है?
उत्तर – Akshay Kumar Fitness Routine बहुत ही अनुशासित है। अक्षय कुमार अपने फिटनेस में कई तरह के स्वस्थ भोजन और सही एक्सरसाइज करते हैं।
6. क्या अक्षय कुमार मांसाहारी हैं?
उत्तर – नहीं, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मांसाहारी नहीं हैं। उन्होंने अपनी मां के कहने से ही 2012 के आसपास नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अक्षय कुमार आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं और वह शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं। यह भजन अक्षय कुमार शाम 7:00 बजे से पहले ही कर लेते हैं।
7. अक्षय कुमार एक दिन में कितने घंटे काम करते हैं?
उत्तर – अक्षय कुमार अक्सर अनुशासित जीवन जीने की बात करते हैं और अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। लेकिन यह लोकप्रिय अभिनेता लंबे करियर को बनाए रखने के लिए काम करने की वकालत नहीं करते। वे खुद दिन में आठ घंटे काम करते हैं और बाकी का समय जिम में और अपने परिवार के साथ बिताते है तभी Akshay Kumar Fitness Routine का पालन कर पाते है।
इस लेख में Akshay Kumar Fitness Routine मे पूरा जानकारी दिया गया है। यदि यह लेख पसंद आया है तो कमेंट जरूर करें।